Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

नाले में बहा देना अस्थियां… इंजीनियर ने बनाया वीडियो और कर लिया सुसाइड, इटावा अतुल सुभाष जैसा केस

sampurantoday by sampurantoday
April 20, 2025
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
नाले में बहा देना अस्थियां… इंजीनियर ने बनाया वीडियो और कर लिया सुसाइड, इटावा अतुल सुभाष जैसा केस
400
SHARES
2.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

औरैया/कंचौसी। पत्नी व ससुरालवालों की प्रताड़ना से परेशान कंचौसी के युवा इंजीनियर मोहित ने इटावा के एक होटल में शुक्रवार को चादर से फंदा लगाकर जान दे दी। फंदा लगाने से पहले उसने एक वीडियो भी वायरल किया था।

इसमें उनसे पत्नी व ससुरालीजनों पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने की दर्दनाक दास्तां बयां की है। सास पर पत्नी का गर्भपात करवाने का आरोप भी लगाया है।

मोहित कंपनी से फोन आने की बात कहकर घर से पुणे जाने के लिए निकला था। वहीं, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि बहू शादी के बाद से ही बेटे व परिजनों से अभद्र व्यवहार करती थी। वह अक्सर मायके में ही रहती थी।विज्ञापन

दिबियापुर थाना के गांव पुरवा प्रसाद निवासी इंजीनियर मोहित कुमार उर्फ मोनू यादव (33) का परिवार कंचौसी कस्बे में रहता है। वह पुणे स्थित एक सीमेंट कंपनी में इंजीनियर था। शुक्रवार को मोहित ने इटावा रेलवे स्टेशन बजरिया स्थित जौली होटल में चादर से फंदा लगाकर जान दे दी।

इससे पहले उसने एक वीडियो बनाकर अपने छोटे भाई टोनू यादव को भेजा। वहीं, व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगाया। इसमें मोहित कह रहा है कि जबतक यह वीडियो आप लोगों को मिलेगा तबतक मैं इस दुनिया से जा चुका हूंगा। काश कि कोई लड़कों के लिए कानून होता तो वह ऐसा कदम नहीं उठाता। वह अपनी पत्नी व उसके परिवार की मानसिक प्रताड़ना को बर्दाश्त नहीं कर पाया।

पत्नी का बिहार के समस्तीपुर जिले में शिक्षक पद पर चयन होने पर उसकी मां ने पत्नी का गर्भपात करवा दिया और उसके जेवर अपने पास रख लिए। जिसपर उनका कोई अधिकार नहीं था।

पत्नी ने धमकी दी कि प्रॉपर्टी उसके नाम नहीं की तो वह दहेज के झूठे मुकदमे में पूरे परिवार को फंसा देगी। जबकि उसकी शादी बिना शर्त के हुई थी। उधर, वीडियो मिलते ही परिजनों ने उसकी तलाश में जुटने के साथ ही पुलिस को जानकारी दी। सर्विलांस से मिली मोबाइल की लोकेशन से पुलिस होटल तक जा पहुंची। तो कमरे में इंजीनियर का शव फंदे पर मिला।

पुलिस ने कमरे से इंजीनियर का लैपटॉप व मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया है। शनिवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव पुर्वा प्रसाद आने पर कोहराम मच गया। पिता विश्राम सिंह, मां राजेश्वरी, भाई नरसिंह, गब्बर, टोनू, बहन जूली रोने लगीं। चाचा मनोज यादव ने बताया कि भतीजा शुक्रवार को पुणे जाने के लिए निकला था।

स्टेशन से वह कानपुर-शिकोहाबाद मेमू से रात 9:30 बजे इटावा के लिए निकला था। जाते समय भतीजे ने दो-तीन दिन बाद घर वापस आने की बात कही थी। इसके बाद संपर्क न हो पाने पर परिजन ने तलाश शुरू की थी।
सुबह टोनू के फोन में वीडियो आने पर अनहोनी की जानकारी हुई। परिजन ने देर शाम को गांव में ही इंजीनियर का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के चाचा मनोज यादव ने बताया कि परिजनों ने मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है। पुलिस जांच कर रही है।

इंसाफ न मिले तो अस्थियां नाली में बहा देना…

मोहित ने वीडियो में कहा है कि वह दोनों सात साल के रिलेशन में थे। पत्नी के पिता ने पुलिस से झूठी शिकायत की, उसके भाई ने फोन कर धमकी दी। पत्नी हर दिन क्लेश करती थी, इसमें उसके परिवार ने भी साथ दिया। वीडियो में इसके बाद वह कह रहा है कि यदि उसे इंसाफ न मिले तो उसकी अस्थियां नाली में बहा देना। मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना मैं आपकी उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाया।

गाजियाबाद में हुई थी पहली मुलाकात, शादी के लिए राजी नहीं थे परिजन

इंजीनियर मोहित की आत्महत्या के बाद से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। भतीजे की पढ़ाई पूरी करने के बाद उसकी गाजियाबाद स्थित एक कंपनी में नौकरी लग गई थी। नौकरी के दौरान उसके मैनपुरी निवासी युवती से नजदीकियां बढीं थी। परिजन की इच्छा न होने के बावजूद भी भतीजे ने 2023 में उससे शादी कर ली थी।

शादी के बाद से ही बहू घर में आए दिन क्लेश करती थी। वह छह माह से अपने मायके मैनपुरी में रह रही थी। चार दिन पहले भतीजे के घर आने पर बहू को उसके पिता व भाई कंचौसी छोड़ गए थे।
शुक्रवार रात को घर से निकलने से पहले भतीजा अपने छोटे भाई टोनू को अपना दूसरा मोबाइल रखने के लिए दे गया था। जिसका पासवर्ड आत्महत्या करने से कुछ देर पहले उसने टोनू से साझा किया था।

Previous Post

बारात छोड़ अचानक भाग गया दूल्हा, इधर-उधर घूमता रहा… फिर अमेठी में मालगाड़ी के सामने हो गया खड़ा

Next Post

बहाने से बुलाया और कर दी दरिंदगी, तिलक में जा रही 4 साल की मासूम से रेप

Next Post
बहाने से बुलाया और कर दी दरिंदगी, तिलक में जा रही 4 साल की मासूम से रेप

बहाने से बुलाया और कर दी दरिंदगी, तिलक में जा रही 4 साल की मासूम से रेप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .