Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

आज तो बीजेपी सांसद भी नप गए! सप्ताहभर बाद भी लोकसभा नहीं चल पाने से बिफर पड़े अध्यक्ष ओम बिरला

sampurantoday by sampurantoday
March 20, 2023
in देश-दुनिया
0
आज तो बीजेपी सांसद भी नप गए! सप्ताहभर बाद भी लोकसभा नहीं चल पाने से बिफर पड़े अध्यक्ष ओम बिरला
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन की छुट्टियों के बाद संसद की कार्यवाही आज शुरू हुई तो बीजेपी सांसदों ने फिर से ‘राहुल गांधी माफी मांगो’ का नारा लगाने लगे। इस बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सत्ता पक्ष के सांसदों को समझाने की कोशिश, लेकिन वो नहीं माने तो स्पीकर की त्योरियां चढ़ गईं। उनके चेहरे के हाव-भाव बदल गए। सत्ता पक्ष के सांसदों की नारेबाजी से भन्नाए बिरला ने कहा, ‘क्यों नारेबाजी कर रहे हैं? सदन नारेबाजी के लिए नहीं है।’ यूं तो बिरला कई बार बीजेपी सांसदों को भी उनकी सीमाएं समझाते रहते हैं, लेकिन संभवतः पहली बार वो उनसे नाराज भी दिखे।

हफ्ते भर से ठप है संसद का काम-काज

दरअसल, पिछले सप्ताह बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही शुरू हुई तब से एक दिन भी संसद के दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा में काम-काज नहीं हो पाया है। हैरतअंगेज तरीके से इस बार सत्ता पक्ष के सांसद ही सदन नहीं चलने दे रहे हैं। उनकी जिद है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को विदेशी धरती से भारत का अपमान करने के लिए माफी मांगनी ही होगी। हालांकि, कांग्रेस पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी ने लंदन में ऐसा कुछ नहीं कहा जिसे देश का अपमान हुआ हो। इसी खींचतान में दोनों सदन कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित हो जा रहे हैं। आज भी जब लोकसभी की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई तो सदन में सत्ता पक्ष राहुल गांधी की माफी की मांग करने लगा तो विपक्षी सांसद हाथों में तख्तियां लेकर पहुंच गए।

पहले मुस्कुराए, फिर गुस्साए ओम बिरला

स्पीकर ओम बिरला पहले तो मुस्कुराते रहे, सिर हिलाते रहे, लेकिन जब समझाने का सारा प्रयास विफल हो गया तो वो बिफर पड़े। इस बार सत्ता पक्ष के सांसद भी उनके गुस्से का शिकार हुए। उन्होंने समझाने की कोशिश करते हुए कहा, ‘ये सदन आपका है, मेरा प्रयास है कि सब बैठे आप और सदन चले। सदन आपका है, देश सदन चलना देखना चाहता है। दोनों पक्षों से आग्रह है सब बैठ जाएं। स्थगन प्रस्ताव पर मैं प्रश्नकाल के बाद व्यवस्था दूंगा।’ दरअसल, कई सांसदों ने कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया था जिस पर बहस की मांग वो कर रहे थे। इस पर बिरला ने कहा, ‘माननीय, प्रश्नकाल के बाद मैं आप सभी सदस्यों को पर्याप्त मौका दूंगा। उसके बाद आप नोटिस दें। जो भी सदस्य नियमों के तहत नोटिस देगा, मैं सभी सदस्यों को बोलने का मौका दूंगा। ये मैं आग्रहपूर्वक कर रहा हूं।’

राहुल और अडानी के मुद्दे पर हंगामा

इधर, बीजेपी सांसद भी नारेबाजी करते रहे- राहुल गांधी माफी मांगो, माफी मांगो। इस पर बिरला ने कहा, ‘क्यों नारेबाजी कर रहे हो। नारेबाजी के लिए यह सदन नहीं है।’ उन्होंने ये बातें सत्ता पक्ष के सांसदों से कहीं। वहीं, तख्तियां लेकर पहुंचे विपक्षी सांसदों से भी बिरला ने शांति बरतने की अपील की। जब कोई असर नहीं हुआ तो उन्होंने कहा, ‘संसद चलाने का ये तरीका है? संसद ऐसे चलेगी? आप तख्तियां लेकर आ रहे हो। सदस्य तख्तियां रखिए। संसद में कोई तख्ती लेकर नहीं आता है।’ इस बीच विपक्षी सांसद तख्तियां लहराते हुए ‘We want JPC (हमे जेपीसी चाहिए) के नारे लगाते रहे।’ ध्यान रहे कि विपक्ष हिंडनबर्ग रिपोर्ट में गौतम अडानी की कंपनियों में गड़बड़ी के दावों की जांच करवाने की मांग कर रहा है। विपक्ष इसी के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग कर रहा है। उसका आरोप है कि सत्ता पक्ष इसी मुद्दे से देश का ध्यान हटाने के लिए राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान को तिल से ताड़ बना रहा है।

Previous Post

Amritpal Singh के पीछे पड़ी पुलिस तो स्वतंत्रता की दुहाई देने लगे विदेशी सांसद, भारतीयों ने फेल किया Khalistan एजेंडा

Next Post

संसद में आज भी जोरदार संग्राम, ‘राहुल गांधी शर्म करो’ के जवाब में ‘अडानी पर जेपीसी लाओ’

Next Post
संसद में आज भी जोरदार संग्राम, ‘राहुल गांधी शर्म करो’ के जवाब में ‘अडानी पर जेपीसी लाओ’

संसद में आज भी जोरदार संग्राम, 'राहुल गांधी शर्म करो' के जवाब में 'अडानी पर जेपीसी लाओ'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .