आज दिनांक 22.11.2022 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अतुल शर्मा के निर्देशन में यातायात माह नवंबर 2022 के सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु एवं छात्रों एवं आम जनमानस को यातायात नियमों की जानकारी एवं जागरूक करने हेतु प्रभारी निरीक्षक यातायात मनोज कुमार, टीएसआई योगेश कुमार एवं यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा आदर्श इंटर कॉलेज मानिकपुर में विद्यालय के छात्र छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचने हेतु जागरूक किया गया तथा सभी से सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित यात्रा करने हेतु जागरूक किया गया तथा वूमेन हेल्पलाइन नंबर 1090, डायल 112 के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा यातायात नियमों के संबंध में पंपलेट वितरित किए गए । यातायात प्रभारी द्वारा बताया गया कि वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस अवश्य बनवाये तथा साइकिल से विद्यालय आने वाली छात्र छात्राओं को सड़क पर चलते समय अपनी बाई तरफ चलने हेतु बताया । वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहने।
जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्या, शिक्षकगण, आरक्षी यातायात मदन कुमार, यातायात आरक्षी नौशाद, आरक्षी यातायात चन्द्रवीर सिंह एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671





