ग्रामोदय विश्वविद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया
कुलपति प्रो भरत मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ बौद्धिक आयोजन
भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व व कृतित्व पर शिक्षकों व विद्यार्थियों ने प्रकाश डाला
चित्रकूट,15 जून 2022। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो भरत मिश्रा ने भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और साहस से युवाओं को सीख लेनी चाहिए। भगवान बिरसा मुंडा द्वारा अंग्रेजों और अंग्रेजी शासन के विरुद्ध दिये गएसंघर्ष व विद्रोह के नारे ने जनजाति समुदाय के लोगों को अंग्रेजों के खिलाफ खड़ा कर दिया है। प्रो मिश्रा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के प्रेरित होकर जनजाति समुदाय के अनेक नायकों ने अपने अपने छेत्र में अंग्रेजों के विरोध में सशक्त विगुल बजाया था।उन्होंने कहा कि ग्रामोदय विश्वविद्यालय स्वतंत्रता संग्राम में जनजाति नायकों के योगदान पर शोध करने के लिए शोधकर्ताओं को भी प्रेरित कर रहा है। 29 नवम्बर 2022 को प्रदेश
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671





