Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

UP ATS ने ISI के 2 पाकिस्तानी जासूसों को पकड़ा, आतंकी फंडिंग में थे शामिल

sampurantoday by sampurantoday
November 27, 2023
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
UP ATS ने ISI के 2 पाकिस्तानी जासूसों को पकड़ा, आतंकी फंडिंग में थे शामिल
400
SHARES
2.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ। पाकिस्तानी खुफि‍या एजेंसी आईएसआई के लिए भारतीय सेना की जासूसी करने वाले ऑटो चालक भटिंडा निवासी अमृत गिल उर्फ अमृतपाल सिंह उर्फ मंत्री और उसके मददगार रियाजुद्दीन को आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने गिरफ्तार किया है। बठिंडा के फूल थाने क्षेत्र में स्थित दुल्लेवाल गांव निवासी अमृत गिल पुत्र परमजीत को 23 नवंबर को पंजाब के तलवंडी साबो से गिरफ्तार किया गया था।

पूछताछ के बाद उसके मददगार गाजियाबाद के भोजपुर थाना स्थित 126, अंसारिमान, फरीदनगर निवासी रियाजुद्दीन पुत्र अनवर को एटीएस ने लखनऊ से रविवार को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले अमृत गिल व रियाजुद्दीन तथा इजहारुल के विरुद्ध आतंकी गतिविधियों को बढ़ाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था।

एटीएस के एडीजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा भारतीय सैन्य ठिकानों की जासूसी करने की सूचना की जांच के बाद इन तीनों के नाम सामने आए थे। इजहारुल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वह इस समय बिहार की बेतिया जेल में बंद है। उससे पूछताछ के बाद अमृतगिल की लोकेशन मिली। आटो चालक अमृत बठिंडा सैन्य छावनी के टैंकों के बारे में आईएसआई एजेंटों को जानकारी भेजता था।

आईएसआई द्वारा रियाजुद्दीन के माध्यम से उसे लाखों रुपये दिए जाते थे। रियाजुद्दीन व इजहारुल वेल्डिंग का काम करते थे। इनकी मुलाकात राजस्थान में एक वेल्डिंग की दुकान पर काम करते समय हुई थी। उसके बाद रियाजुद्दीन भी इजहारुल के माध्यम से आईएसआई के संपर्क में आ गया। मार्च 2022 से अप्रैल 2023 के बीच रियाजुद्दीन के खाते में अज्ञात स्रोत से 70 लाख रुपये भेजे गए थे। यह धनराशि उसने अमृत गिल सहित कई अन्य को दी थी। कुछ को उसने बैंक खाते से ही धनराशि स्थानांतरित की थी।

अमृत ग‍िल को ट्रांज‍ित र‍िमांड पर लाया गया लखनऊ 

अमृत गिल को गिरफ्तार करके ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया गया है। वहीं रिजाजुद्दीन को लखनऊ में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। एटीएस इसे अदालत में पेश करके रिमांड हासिल करने की कवायद कर रहा है। वहीं टेरर फंडिंग की और जानकारी निकालने के लिए बिहार की जेल में बंद इजहारुल को भी लखनऊ लाने की कवायद की जा रही है।

Tags: 10 Arrested For Terror FundingPakistanPakistan Terror Ploy In DelhiPakistan Terror Ploy In Delhi Latest News UpdatesPakistani intelligence agency ISIterrorists arrested
Previous Post

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत

Next Post

दबिश के लिए पहुंची नोएडा पुलिस को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पिस्टल लूटी; जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी

Next Post
दबिश के लिए पहुंची नोएडा पुलिस को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पिस्टल लूटी; जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी

दबिश के लिए पहुंची नोएडा पुलिस को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पिस्टल लूटी; जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .