चित्रकूट में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राजेश कुमार पांडेय जिला उपाध्यक्ष प्रेमलाल बाल्मीकि ने भाजपाइयों के साथ कोतवाली पहुंचकर रामचरितमानस पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि रामचरितमानस हर घर में पाया जाने वाला पवित्र ग्रंथ है इसमें लाखों करोड़ों हिंदुओं की आस्था जुड़ी है ,इस महाग्रंथ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले बांदा जिला के तिंदवारी विधानसभा पूर्व विधायक बृजेश कुमार प्रजापति एवं सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बिहार सरकार के वर्तमान मंत्री चंद्रशेखर एवं कर्नाटक प्रदेश के सेवानिवृत्त प्रोफेसर के एस भगवान इन 4 लोगों ने सोशल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रेस मीडिया एवं विभिन्न सार्वजनिक मंचों से हमारे पवित्र ग्रंथ पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है ,भगवान राम के विषय पर जो अपमानजनक टिप्पणी की गई है उससे पूरे समाज में आक्रोश व्याप्त है। ऐसी बयानबाजी से समाज में द्वेष की भावना नफरत फैल रही है ऐसे बयान देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही होनी चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री आलोक कुमार पांडे महेंद्र कोठारी राधेश्याम गुप्ता अंकित पांडे शैलेंद्र सोनी सभासद गोलू श्रवण पटेल श्याम गुप्ता नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता नगर उपाध्यक्ष कुंवर अरुण राजपाल जवाहर लाल सोनी विनय कुमार पवन बद्री विकास मोहित मिश्रा आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव



