Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

अपने 2000 रुपये के नोट का क्‍या करूं? जानें मन में उठ रहे हर सवाल का जवाब

sampurantoday by sampurantoday
May 20, 2023
in व्यापार
0
अपने 2000 रुपये के नोट का क्‍या करूं? जानें मन में उठ रहे हर सवाल का जवाब
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: सरकार ने 2000 रुपये के नोट को लेकर बड़ा फैसला किया है। इन नोटों को चलन से बाहर किया जाएगा। यानी 2000 रुपये का नोट बंद होगा। यह खबर आने के बाद कुछ लोग उलझन में हैं। खासतौर से वे लोग परेशान हैं जिनके पास 2000 रुपये के नोट हैं। अगर आप भी उन्‍हीं में हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। नोट बंद होने का मतलब यह कतई नहीं है क‍ि इनका मूल्‍य नहीं रह गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इसके लिए पर्याप्‍त समय देगा कि लोग इन्‍हें बदल सकें। आइए, यहां इससे जुड़े मन में उठ रहे हर सवाल के बारे में जानते हैं।

आरबीआई ने क्‍या फैसला लिया है?

आरबीआई ने 2000 रुपये के बैंक नोटों को और नहीं छापने का फैसला किया है। इन नोटों को नोटबंदी के बाद नवंबर 2016 में शुरू किया गया था। इन्‍हें सिस्‍टम से तेजी से वापस लिया जाएगा। केंद्रीय बैंक का मानना है कि इन नोटों को छापने का मकसद पूरा हो चुका है।

मेरे पास 2000 रुपये के नोट हैं, मैं क्‍या करूं?
अगर आपके पास 2000 रुपये के बैंक नोट हैं तो आपको घबराने की बिल्‍कुल जरूरत नहीं है। इन्‍हें आप अपनी सुविधा के अनुसार बदलवा सकते हैं। इसके लिए आरबीआई ने पर्याप्‍त समय दिया है।2000 रुपये का नोट अब चलेगा या नहीं?

2000 रुपये का नोट बिल्‍कुल वैध है। यह सिस्‍टम में अभी चलेगा। लेकिन, लेनदेन में शायद ही अब कोई इसे लेना चाहेगा। कारण है कि उसे भी इन्‍हें बदलवाना ही पड़ेगा। झमेले से बचने के लिए इन्‍हें लोग लेने से बच सकते हैं।

मैं 2000 रुपये के नोट कहां बदलवाऊं?
आरबीआई ने बताया है कि 2000 रुपये के बैंक नोट को किसी भी बैंक में बदलवा सकते हैं। यानी अगर आपका खाता भारतीय स्‍टेट (एसबीआई) में है और आपके घर के पास पंजाब नैशनल बैंक (PNB) है तो आप पीएनबी जाकर 2000 रुपये का नोट बदलवा सकते हैं। दूसरे शब्‍दों में कहें तो किसी स्‍पेसिफिक बैंक में जाकर नोट बदलने की जरूरत नहीं होगी। किसी भी बैंक में जाकर इन्‍हें बदला जा सकेगा।

मैं अपने 2000 रुपये के नोटों को कब से बदल सकता हूं?
बैंक 2000 रुपये के नोटों को बदलने का काम 23 मई 2023 से शुरू कर देंगे। कोई असुविधा नहीं हो इसके लिए बैंक के कामकाज के घंटों में कभी भी इन नोटों को बदलवाया जा सकेगा।

एक बार में मैं कितनी 2000 रुपये के नोटों को बदलवा सकता हूं?
बैंक का सामान्‍य कामकाम डिस्‍टर्ब नहीं हो, इसके लिए एक बार में 20,000 रुपये की सीमा तय की गई है। यानी 23 मई 2023 से आप एक बार में 20,000 रुपये तक 2000 रुपये के नोटों को बदलवा सकते हैं।

मैं कब तक अपने 2000 रुपये के नोट को बदलवा सकता हूं?

आपके पास अपने 2000 रुपये के नोट बदलवाने के लिए पर्याप्‍त समय होगा। लिहाजा, किसी तरह की जल्‍दबाजी करने की जरूरत नहीं है। आरबीआई ने बताया है कि 2000 रुपये के नोटों को 30 सितंबर 2023 तक एक्‍सचेंज किया जा सकेगा। यानी इन नोटों को बदलने के लिए 23 मई से सितंबर तक का समय रहेगा।

क्‍या यह नोटबंदी है?
नहीं। यह कतई नोटबंदी नहीं है। 2000 रुपये के नोट पूरी तरह से मान्‍य रहेंगे। इन्‍हें बंद नहीं किया जा रहा है। अलबत्‍ता, सिस्‍टम से हटाने के लिए वापसी की जा रही है। आरबीआई को लगता है कि जिस उद्देश्‍य से इन्‍हें छापा गया था अब उसे पूरा कर लिया गया है।

Previous Post

2,000 के नोट से जुड़े 10 बड़े सवालों के जवाब, यहां जानिए RBI ने क्या-क्या कहा

Next Post

एक बार में बदलवा सकते हैं 2,000 रुपये के 10 नोट, जहां बैंक नहीं वहां क्या होगा?

Next Post
एक बार में बदलवा सकते हैं 2,000 रुपये के 10 नोट, जहां बैंक नहीं वहां क्या होगा?

एक बार में बदलवा सकते हैं 2,000 रुपये के 10 नोट, जहां बैंक नहीं वहां क्या होगा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .