Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

आवाज आने पर खोली बोरी तो निकला बच्चा, बाप-बेटे ने किया था 2 बच्चों का अपहरण, देर हो जाती तो…

sampurantoday by sampurantoday
November 9, 2023
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
आवाज आने पर खोली बोरी तो निकला बच्चा, बाप-बेटे ने किया था 2 बच्चों का अपहरण, देर हो जाती तो…
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के लखीमुपर खीरी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. उचौलिया थाना क्षेत्र में दो मासूम बच्चों का अपहरण कर लिया गया. काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गई. शाम के समय दोनों बच्चे एक खेत से बोरी में बंधे हुए मिले. परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. मामले में गांव के ही एक बाप-बेटे की बच्चों के अपहरण में संलिप्तता पाई जा रही है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

बता दें कि उचौलिया थाना क्षेत्र के एकघरा गांव निवासी अवनीश कुमार राठौर का बेटा अनिकेत (4) और इंद्रपाल का बेटा अंकित (4) गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ते हैं. प्रतिदिन की तरह दोनों स्कूल गए हुए थे. बच्चों की छुट्टी करीब 11 बजे हो जाती है, लेकिन वह समय पर घर नहीं पहुंचे. दोनों के परिजन उनकी तलाश में आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे. बच्चे वहां नहीं थे. यह जानकार परिजनों की बेचैनी बढ़ गई.

“बाल-बाल बच गया यह बच्चा”

लखीमपुर खीरी के उचौलिया इलाके से कल दो बच्चो का बदमाशों ने बोरी में बंद कर अपहरण कर लिया। अपहरण की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से तलाशी शुरू की तो गन्ने के खेत से रोने की आवाज आई। बोरा खोलकर बच्चे को मुक्त कराया गया। pic.twitter.com/9lEgyLAxB8

— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) November 8, 2023

गन्ने के खेत में बोरी में बंद मिले बच्चे

परिजनों ने दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी. गांव में इधर-उधर पूछताछ शुरू हुई. परिजनों को पता चला कि बच्चे गांव के ही एक व्यक्ति के साथ देखे गए हैं. वह उनको पकड़कर ले जा रहा था. परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर उचौलिया पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों के साथ गांव में छानबीन शुरू कर दी. शाम करीब पांच बजे दोनों बच्चे गांव के बाहर एक खेत में बोरी में बंधे हुए मिले. उनके मुंह पर टेप लगा हुआ था.

बोरी में बंद एक बच्चे ने किसी तरह खुद को छुड़ाया

बताया जा रहा है कि जब पुलिस और परिजन बच्चों के पास पहुंचे तो एक बच्चा खुद को छुड़ा चुका था, जबकि दूसरा बच्चा बोरी में बंधा हुआ मिला. बच्चों ने भी गांव के उसी व्यक्ति पर पकड़कर ले जाने का आरोप लगाया. परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है. परिजनों का आरोप है कि यह करतूत आरोपी व्यक्ति और उसके बेटे की है.

पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ जारी है. इंस्पेक्टर उचौलिया डीपी सिंह ने बताया कि दोपहर में बच्चे गायब हुए थे. शाम को वह बरामद कर लिए गए हैं. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा.

Tags: Anganwadi CenterKidnapping of two childrenLakhimpur Kheri Crime NewsLakhimpur Kheri Latest NewsLakhimpur Kheri NewsUP CRIME NEWSUP Latest NewsUttar Pradesh Hindi News
Previous Post

वीडियो कॉल पर पति कराता अश्लील हरकतें…ससुर-जेठ ने भी किया रेप, महिला की दर्द भरी आपबीती

Next Post

यूपी के पूर्व मंत्री और BJP विधायक आशुतोष टंडन का निधन, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक

Next Post
यूपी के पूर्व मंत्री और BJP विधायक आशुतोष टंडन का निधन, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक

यूपी के पूर्व मंत्री और BJP विधायक आशुतोष टंडन का निधन, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .