श्री शिवमहापुराण सुने विना किसी को नहीं होती है शिव लोक की प्राप्ति – राष्ट्रीय संत कमलदास जी बापू
अलवर: -दिनांक १०अक्टूबर २०२२ दिन गुरुवार को शास्त्री नगर वार्ड नम्बर ५५ मन्ना का रोड न्यू मोनालिसा सेकेण्डरी स्कूल मंजू द आलमारी वाला के सामने वाले श्री शिवमन्दिर में चल रही संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा के दूसरे दिन श्री चित्रकूट धाम शिवरामपुर उत्तर प्रदेश से पधारे श्री शिवमहापुराण के राष्ट्रीय कथा वाचक स्वामी कमलदास जी बापू ने बताया है कि देवराज. विन्दुक – चंचुला आदि जैसे महापापी ब्राह्मणों ने अनायास ही श्री शिवमहापुराण कथा सुनकर शिव लोक की प्राप्ति कर लिया! अगर कोई शिव धाम की प्राप्ति करना चाह रहा हो तो पहले भगवान राम की तरह अपने माता पिता और अपने गुरु की सच्चे मन से सेवा करना प्रारंभ कर दे! शिवमहापुराण का पूजन करने वालों में तथा शिव जी का अभिशेख करने वालों में आज के प्रमुख यजमान श्री राकेश तिवारी पत्नी सत्यगीता रहीं और कथा सुनने वालों में अमित सेन आदि तमाम माताएं बहने उपस्थित रहीं !
दिनांक ११ अक्टूबर २०२२ दिन शुक्रवार के तीसरे दिन की शिवमहापुराण की कथा में बापू जी ब्रह्मा विष्णु के झगडे़ की एवं शिव जी के निराकार साकार अवतार की उत्पत्ति की कथा सुनाएंगे
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671



