Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

इन 5 वेब सीरीज के रोमांचक ट्विस्ट और क्लाइमैक्स नहीं छोड़ेंगे आपका पीछा! आपने देखी?

sampurantoday by sampurantoday
March 26, 2023
in फ़िल्मी जगत
0
इन 5 वेब सीरीज के रोमांचक ट्विस्ट और क्लाइमैक्स नहीं छोड़ेंगे आपका पीछा! आपने देखी?
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जैसे-जैसे ओटीटी का विस्तार हो रहा है, वैसे-वैसे ही यहां नए कंटेंट की बहार आ रही है। रोमांस से लेकर थ्रिल, मर्डर मिस्ट्री, क्राइम सीरीज, लस्ट, धोखा, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर…मतलब ओटीटी पर दर्शकों के लिए हर तरह का कंटेंट मौजूद है। अब लोग घर बैठे ही अपने लैपटॉप, फोन या टीवी स्क्रीन पर अपनी पसंद की वेब सीरीज या कोई भी मसाला देख सकते हैं। लेकिन इस कंटेंट की बाढ़ में हम कभी-कभी कुछ अच्छी वेब सीरीज को मिस कर जाते हैं या फिर कई बार उनका ‘खराब या औसत’ रिव्यू देखकर पीछे हट जाते हैं। जबकि असल में वो वेब सीरीज कमाल की होती हैं। आज हम आपको 5 ऐसी भारतीय वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें वैसे तो औसत रिव्यू मिला, लेकिन उनका क्लाइमैक्स और ट्विस्ट एकदम चौंकाने वाले हैं। इनमें से एक वेब सीरीज ऐसी है, जिसके खौफनाक क्लाइमैक्स की किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।

1. तब्बर

तब्बर का मतलब होता है परिवार। यह वेब सीरीज 15 अक्टूबर 2021 में रिलीज हुई थी। इस थ्रिलर वेब सीरीज को अजीतपाल सिंह ने डायरेक्ट किया। पवन मल्होत्रा, सुप्रिया पाठक, रणवीर शौरी और कंवलजीत सिंह जैसे एक्टर्स से सजी इस वेब सीरीज की कहानी से लेकर ट्विस्ट और टर्न्स होश उड़ाने वाले हैं। जब बात परिवार पर आती है तो एक इंसान किस हद तक जा सकता है और कैसे सही-गलत के फर्क को मिटा सकता है, वह तो इस वेब सीरीज में देखने को मिलता ही है। साथ ही एक ऐसा क्लाइमैक्स देखने को मिलता है, जो दिल दहला देता है। इसकी कल्पना कोई नहीं कर सकता। इस वेब सीरीज को अगर आपने अभी तक नहीं देखा है तो देख डालिए। यह सोनी लिव पर उपलब्ध है। IMDB पर इसे 8.3 रेटिंग मिली है।

2. ग्रहण

‘तब्बर’ में अगर पवन मल्होत्रा ने आपके होश उड़ाए हैं तो फिर उनकी अदाकारी का एक और नमूना ‘ग्रहण’ में भी देखने को मिलता है। 1984 के दंगों पर आधारित इस वेब सीरीज में वामिका गब्बी, अंशुमन पुष्कर और जोया हुसैन हैं। इस वेब सीरीज में खूब सारे ट्विस्ट और रोमांचक मोड़ हैं। एक झकझोर कर रखने देने वाली मिस्ट्री है तो फिर मासूम सी और प्यारी सी लव स्टोरी भी है। पर साथ ही भावनाओं का एक भंवर भी है, जिसमें कोई एक बार फंसा तो निकलना मुश्किल हो जाता है। ‘ग्रहण’ को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। IMDB पर इसे 8.3 रेटिंग मिली है।

3. काफिर

‘काफिर’ वेब सीरीज 2019 में रिलीज हुई थी और यह सबसे अंडररेटेड वेब सीरीज है। इसमें दीया मिर्जा और मोहित रैना लीड रोल में नजर आए थे। वेब सीरीज की कहानी गलती से भारत पहुंची एक पाकिस्तानी लड़की की है, जो दिल-दिमाग पर हमेशा के लिए छप जाती है। कहानी में दिखाया गया है कि किस तरह आतंकवाद और इसकी लड़ाई के बीच इंसानियत मर रही है, उसका दम घुट रहा है। इसे ZEE5 पर देखा जा सकता है। IMDB पर इसे 8.2 रेटिंग मिली है।

4. स्मोक

‘स्मोक’ वेब सीरीज 2018 में आई थी। इसमें कल्कि केकलां, गुलशन देवैया, जिम सार्भ और मंदिरा बेदी जैसे कलाकार हैं। रोमांचक ट्विस्ट और टर्न्स से लबरेज इस वेब सीरीज को अगर आपने अभी तक नहीं देखा हो तो जरूर देख डालिए। इस वेब सीरीज में 11 एपिसोड हैं। इसे Eros Now ऐप पर देखा जा सकता है। वेब सीरीज की कहानी और गोवा पर आधारित है, जिसके बैकग्राउंड में ड्रग्स के साथ-साथ ऑर्गनाइज्ड क्राइम है। कैसे देश-विदेश के कुछ गैंगस्टर गोवा और इस नशे के धंधे पर कब्जा जमाना चाहते हैं, उसे ‘स्मोक’ में दिखाया गया है। इसके रोमांचक ट्वि्स्ट आपको आखिर तक बांधे रखेंगे। IMDB पर इसे 7.3 रेटिंग मिली है।

5. भ्रम

हॉरर जॉनर के फैन्स हैं तो वेब सीरीज ‘भ्रम’ जरूर आपको डरा पाने में कामयाब होगी। कल्कि केकलां और भूमिका चावला स्टारर यह वेब सीरीज ZEE5 पर देखी जा सकती है। इसमें भूमिका चावला ने कल्कि की बहन का रोल प्ले किया है। ट्विस्ट और मिस्ट्री ऐसी है कि आखिर तक अंदाजा ही लगाते रह जाओगे पर सीट नहीं छोड़ पाओगे। यह एक हॉरर साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है। ‘भ्रम’ 2019 में रिलीज हुई थी। IMDB पर इसे 6.4 रेटिंग मिली है।
Previous Post

फैन ने रखा तब्बू के पेट पर हाथ तो एक्ट्रेस ने बिचकाया मुंह, सामने आया वीडियो तो लोगों ने लगाई क्लास

Next Post

पत्नी और भाई पर नवाज ने ठोका 100 करोड़ की मानहानि का केस, बोले- आलिया पहले से शादीशुदा थी

Next Post
पत्नी और भाई पर नवाज ने ठोका 100 करोड़ की मानहानि का केस, बोले- आलिया पहले से शादीशुदा थी

पत्नी और भाई पर नवाज ने ठोका 100 करोड़ की मानहानि का केस, बोले- आलिया पहले से शादीशुदा थी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .