Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

केंद्रीय मंत्री के भजन पर झूमे लोग :मंच पर माला पहनाने पर भड़के अर्जुनराम मेघवाल

sampurantoday by sampurantoday
December 12, 2022
in मध्य प्रदेश
0
केंद्रीय मंत्री के भजन पर झूमे लोग :मंच पर माला पहनाने पर भड़के अर्जुनराम मेघवाल
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नेता को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं में उनके स्वागत और फोटो खिंचवाने की होड़ मच जाती है। लेकिन कभी-कभी इस उत्साह में अति हो जाती है। एमपी में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल उत्साह की इसी अति से खफा हो गए, हालांकि बाद में उन्होंने अपने अंदाज में कार्यकर्ताओं को रिझाया।

मामला राजगढ़ के खुजनेर का है। जहां रविवार को मेघवाल जांगड़ा समाज का प्रांतीय अधिवेशन था। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री मेघवाल गुस्सा हो गए। वे स्वागत करने वालों पर भड़क गए, उन्होंने खुद को पहनाई जा रही मालाओं को निकाल दिया। मंत्री की झुंझलाहट के बाद पूर्व विधायक गौतम टेटवाल ने स्वागत करने आए लोगों को मंच से हाथ पकड़कर मंच से हटाया।

केंद्रीय मंत्री ने मंच से गाया बाबा रामदेव का भजन
कार्यकर्ताओं के स्वागत-सत्कार से गुस्सा हुए केंद्रीय मंत्री ने खुद को संभाला। बाद में उन्होंने मंच से ही बाबा रामदेव का भजन गाया, जिस पर वहां मौजूद सभी लोग झूम उठें। केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने ‘थाने तो ध्यावे आखो मारवाड हो,आखो गुजरात हो अजमाल जी रा कवरा…ओ खम्मा-खम्मा हो रामा रूनिचे रा धनिया..’ भजन गाया। मेघवाल के इस भजन की धुन पर वहां मौजूद लोग जमकर थिरके। इस दौरान मंच पर स्थानीय सांसद रोड़मल नागर सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

झुंझलाहट में केंद्रीय मंत्री ने एक शख्स का हाथ पकड़कर खिंचवाया फोटो
कार्यक्रम में स्वागत के दौर में लगातार माला पहनाने का दौर चलता रहा। जिसकी वजह से मंत्री मेघवाल झुंझला गए। लगातार मंच से एनाउंस कर स्वागतकर्ताओं को रोकने के बावजूद एक व्यक्ति जैसे ही माला लेकर मंच पर चढ़ा, मंत्री मेघवाल ने उसके हाथ से माला छुड़ाकर टेबल पर पटक दी और उसके दोनों हाथ पकड़ कर गले में पड़ी माला पर हाथ लगवाकर फोटो खिंचवा दिया।

‘जो बाबा साहब का सम्मान करेगा, वही देश पर राज करेगा’ नारे लगवाए
‘लोकदेवता बाबा रामदेव का सामाजिक समरसता में योगदान’ विषय पर खुजनेर के दशहरा मैदान पर मेघवाल जांगड़ा समाज के प्रांतीय अधिवेशन आयोजित हुआ। इसमें जिले सहित प्रदेशभर से अनुसूचित वर्ग के नेता और लोग पहुंचे थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने ‘जो बाबा साहब का सम्मान करेगा, वही देश पर राज करेगा’ के नारे लगवाए।

Previous Post

गुना से दो महीने में दो बार गायब हुई नाबालिग:पुलिस ने पाकिस्तान बॉर्डर से बरामद किया

Next Post

शिवराज बोले- जयंत मलैया के बिना दमोह अधूरा:विजयवर्गीय ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

Next Post
शिवराज बोले- जयंत मलैया के बिना दमोह अधूरा:विजयवर्गीय ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

शिवराज बोले- जयंत मलैया के बिना दमोह अधूरा:विजयवर्गीय ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .