Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

शिवराज बोले- जयंत मलैया के बिना दमोह अधूरा:विजयवर्गीय ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

sampurantoday by sampurantoday
December 12, 2022
in मध्य प्रदेश
0
शिवराज बोले- जयंत मलैया के बिना दमोह अधूरा:विजयवर्गीय ने हाथ जोड़कर मांगी माफी
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने हाथ जोड़कर पूर्व मंत्री और बीजेपी के सीनियर लीडर जयंत मलैया से माफी मांगी है। वे मलैया के जन्मदिन के मौके पर दमोह में आयोजित अमृत महोत्सव में शामिल होने आए थे। अपने संबोधन में उन्होंने जयंत मलैया को नोटिस देना बीजेपी की भूल बताया। दरअसल दमोह उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी की हार के बाद पार्टी ने उन्हें नोटिस दिया था।

इधर सीएम शिवराज सिंह ने अपने संबोधन में बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि जयंत मलैया के बिना दमोह अधूरा है। सीएम ने कहा कि मलैया 75 साल के हो गए, लेकिन लगते नहीं है। कोई ये ना समझे कि ये रिटायरमेंट कार्यक्रम है। अभी तो उन्हें और काम करना है।

कैलाश विजयवर्गीय ने अपने संबोधन में ये कहा
‘जयंत जी आप विश्वास करें या ना करें, आपने बोला भी नहीं मुझे। जब भाजपा ने आपको नोटिस दिया तो अंदर से मेरा दिल दुखा। आपने मुझे नहीं कहा, पर मैंने प्रदेश के सब नेताओं से कहा कि बहुत गलत किया है आपने। जयंत मलैया जैसे नेता को तैयार होने में दशकों लगते हैं। तपस्या करनी पड़ती है, तब जयंत मलैया तैयार होता है। ऐसे नेता नहीं बनता है। इसीलिए मैं उससे बिल्कुल नाखुश था। मैंने अपनी शिकायत यहां से लेकर दिल्ली तक की। मैंने ये बात किसी को नहीं बताई, लेकिन आज आपको बता रहा हूं। व्यक्ति भूल कर सकता है, वैसे ही पार्टी से भी भूल हो सकती है। इसलिए मैं राष्ट्रीय महामंत्री होने के नाते आपसे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं’

क्या है नोटिस का मामला
25 अक्टूबर 2020 को दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए। 17 अप्रैल 2021 को दमोह सीट पर उपचुनाव हुआ। यहां बीजेपी ने राहुल सिंह को उम्मीदवार बनाया। जबकि कांग्रेस से अजय कुमार टंडन मैदान में थे। उपचुनाव में राहुल सिंह कांग्रेस के अजय कुमार टंडन से 17,089 वोटों से हार गए थे।

इस चुनाव में जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया ने भाजपा से टिकट के लिए काफी प्रयास किए थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया। चुनाव में बीजेपी की हार के बाद राहुल सिंह ने पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया को अपनी हार का कारण बताया। राहुल सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ तक यह शिकायत की थी कि जयंत मलैया के भितरघात के कारण चुनाव हारे। जिसके बाद पार्टी की प्रदेश ईकाई ने मलैया को नोटिस दिया। हालांकि 2 महीने बाद नोटिस निरस्त कर दिया गया। उसी नोटिस का जिक्र कैलाश विजयवर्गीय ने अमृत महोत्सव के दौरान किया है।

CM बोले- मलैया के बिना अधूरा है दमोह
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी जयंत मलैया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उन्हें एक बेहतर नेता बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जयंत मलैया ऐसी शख्सियत हैं, जिन्हें देखते ही प्यार हो जाए। सीएम शिवराज ने कहा कि हर महत्वपूर्ण काम के लिए उन्होंने केवल जयंत मलैया को ही चुना। चाहे उद्योग मंत्री रहे हो, चाहे जल संसाधन मंत्री या फिर वित्त मंत्री। हर महत्वपूर्ण काम उनसे ही करवाया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि ‘ये बात सच है कि दमोह जयंत मलैया के बिना अधूरा है।

मलैया को लंबे समय तक काम करना है: CM
सीएम ने कहा कि हार जीत तो चलती रहती है वह भी चुनाव हार गए थे, लेकिन जयंत मलैया हर दिल पर राज करते हैं। पहली बार भी 84 में जयंत मलैया 92 वोट से हारे थे। उस समय इंदिरा जी की हत्या हुई थी और कांग्रेस का माहौल था। इस बार भी मामला किनारे पर ही रह गया। जनता ने उन्हें 7 बार अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा में भेजा है। लगता ही नहीं जयंत मलैया 75 के हो गए हैं। इसलिए अभी तो काम करते रहना होगा। कोई ये न समझ ले कि ये रिटायरमेंट का कार्यक्रम है। अभी तो और लंबे समय तक उन्हें काम करना है।

आगामी चुनाव में मलैया को टिकट के सवाल पर साधी चुप्पी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के संबोधन के बाद जब दैनिक भास्कर ने उनसे पूछा कि क्या आगामी 2023 विधानसभा चुनाव में जयंत मलैया को टिकट मिलेगी, तो सीएम ने चुप्पी साध ली। उनसे कई बार यह सवाल किया गया, लेकिन वह बार-बार केवल हाथ जोड़कर अभिवादन करते दिखे।

75 साल के हुए जयंत मलैया
पूर्व मंत्री जयंत मलैया 75 साल के हो गए है। उनके जन्मदिन के मौके पर दमोह में अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, बीजेपी महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री गोपाल भार्गव और मंत्री भूपेन्द्र सिंह समेत बीजेपी के कई विधायक, नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

कैलाश विजयवर्गीय ने सुनाया गाना
कैलाश विजयवर्गीय जब कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। तो किसी ने उसे गाना सुनाने की फरमाइश की। जिसके बाद कैलाश विजयवर्गीय ने गाना गया। उन्होंने ’तु कितनी अच्छी है, तु कितनी प्यारी हैं, हे मां, हे मां…’ गाना गाया।

Previous Post

केंद्रीय मंत्री के भजन पर झूमे लोग :मंच पर माला पहनाने पर भड़के अर्जुनराम मेघवाल

Next Post

गर्लफ्रेंड के कहने पर फिल्मों में आए थे रजनीकांत:डाय-हार्ड फैन ने मरने से पहले देखी थी थलाइवा की फिल्म

Next Post
गर्लफ्रेंड के कहने पर फिल्मों में आए थे रजनीकांत:डाय-हार्ड फैन ने मरने से पहले देखी थी थलाइवा की फिल्म

गर्लफ्रेंड के कहने पर फिल्मों में आए थे रजनीकांत:डाय-हार्ड फैन ने मरने से पहले देखी थी थलाइवा की फिल्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .