Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

BJP का मिशन महाराष्ट्र, चुनावी मैदान में कूदेंगे राज्य से बाहर के कई सियासी सूरमा… दिलाएंगे जीत?

sampurantoday by sampurantoday
September 20, 2024
in महाराष्ट्र, राज्य
0
BJP का मिशन महाराष्ट्र, चुनावी मैदान में कूदेंगे राज्य से बाहर के कई सियासी सूरमा… दिलाएंगे जीत?
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र में बीजेपी ने चुनाव पूर्व तैयारियों के लिए 13 बाहरी नेताओं की भारी भरकम फौज को मैदान में उतार दिया है. इसमें से दूसरे राज्यों के 6 संगठन मंत्रियों को महाराष्ट्र के चुनाव में उतारा है तो 7 पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को भी महाराष्ट्र में काम पर लगा दिया है. ये सभी नेता महाराष्ट्र के अपने जिम्मेवारी वाले क्षेत्रों में काम शुरू कर चुके हैं.

इन नेताओं और संगठनमंत्रियो को महाराष्ट्र के एक एक विधानसभा सीट पर पुख्ता रणनीति बनाने की जिम्मेवारी दी गई है. सामान्य भाषा में कहें तो बीजेपी ने महाराष्ट्र में संगठन की पूरी ताकत झोंक दी है. महाराष्ट्र के सभी 6 रीजन में बाहरी राज्यों के 6 संगठन महामंत्री को काम सौंपा गया है.

किस नेता को कहां की मिली जिम्मेदारी?

इस क्रम में गोवा के संगठन महामंत्री सतीश ढोंड को महाराष्ट्र के कोंकण रीजन का प्रभार दिया गया है. वहीं गुजरात के संगठन महामंत्री रत्नाकर को उत्तर महाराष्ट्र का जिम्मा दिया गया है. तेलंगाना के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर को महाराष्ट्र के पूर्वी विदर्भ क्षेत्र का काम दिया गया है तो मध्यप्रदेश के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को वेस्ट विदर्भ का जिम्मा दिया गया है. आंध्र प्रदेश के संगठन महामंत्री मधुकर को महाराष्ट्र के मराठवाड़ा बेल्ट का जिम्मा दिया गया है और मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल को पूरे पश्चिमी महाराष्ट्र रीजन का जिम्मा दिया गया है.

संगठन महामंत्रियों के साथ ही महाराष्ट्र के पड़ोसी राज्यों से 7 वरिष्ठ बीजेपी नेताओं को सीट दर सीट विश्लेषण करने के लिए जमीन पर उतारा है. इनका काम होगा सीट दर सीट पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ, विधानसभा विस्तारकों, मंडल और जिला बीजेपी यूनिट के साथ मीटिंग करना और स्थानीय विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करना. साथ ही ये नेता स्थानीय मुद्दों, कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाना और सहयोगी दलों के स्थानीय यूनिट के साथ समन्वय का भी काम करेंगे.

कैलाश, प्रह्लाद और नरोत्तम की लगी ड्यूटी

महाराष्ट्र में लगाए गए बाहरी नेताओं में वरिष्ठ बीजेपी नेता और मध्यप्रदेश कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को नागपुर तो एमपी के कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल को यवतमाल और वर्धा जिले का काम दिया गया है. एमपी के तीसरे वरिष्ठ बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा को महाराष्ट्र के भंडारा और गोंदिया जिले का काम दिया गया है. बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन को सूबे के अहमदनगर का काम पार्टी ने सौंपा है तो वहीं कर्नाटक के वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि को पुणे और पश्चिमी महाराष्ट्र का काम सौंपा गया है. बीजेपी नेता अरविंद मेनन को महाराष्ट्र के संभाजी नगर और गुजरात के विधायक और बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित ठाकर को नासिक का काम सौंपा गया है.

ये सभी नेता रीजन वाइज विधानसभा स्तर पर सीट बाई सीट, छोटी छोटी चीजों पर काम कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं की परेशानी या नाराजगी से लेकर स्थानीय विधायक के प्रति लोगों का रुझान तक का काम ये सभी नेता देखेंगे.

भूपेंद्र यादव,अश्वनी वैष्णव पहले से काम पर

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में बीजेपी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की जिताऊ जोड़ी चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और अश्वनी वैष्णव पहले से ही काम पर लग चुके हैं. भूपेंद्र यादव महाराष्ट्र प्रवास पर ज्यादा समय रहते हैं और पार्टी की रणनीति को धार देने में लगे हैं. बीजेपी इस बार हर विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से जातीय और सामाजिक समीकरण के हिसाब से अलग अलग रणनीति बना रही है. बीजेपी ने रणनीति बनाया है कि एनडीए की सहयोगी पार्टी शिवसेना (शिंदे) और अजीत पवार की एनसीपी के उम्मीदवारों को भी बीजेपी के उम्मीदवारों के साथ ही जातीय और सामाजिक समीकरण की तारतम्यता बैठा कर टिकट बांटा जाएगा.

Previous Post

जम्मू-कश्मीर: बडगाम में BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, 1 की मौत, 28 घायल

Next Post

भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग पर तीसरा मुकदमा, सब इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ने का आरोप

Next Post
भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग पर तीसरा मुकदमा, सब इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ने का आरोप

भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग पर तीसरा मुकदमा, सब इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ने का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .