Registration
Login
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration
No Result
View All Result

भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग पर तीसरा मुकदमा, सब इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ने का आरोप

sampurantoday by sampurantoday
September 20, 2024
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग पर तीसरा मुकदमा, सब इंस्पेक्टर की वर्दी फाड़ने का आरोप
399
SHARES
2.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी के भदोही से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग मुश्किलों में घिरते जा रहे हैं. शुक्रवार को विधायक के खिलाफ तीसरा मुकदमा दर्ज किया गया है. बेग पर आरोप लगे हैं कि गुरुवार को जिला न्यायालय में अपने 40-50 समर्थकों के साथ मिलकर कथित तौर पर पुलिस के सरकारी कार्य में बाधा पैदा करने की कोशिश की और कई पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की.

अपर पुलिस अधीक्षक तेज वीर सिंह का आरोप है कि विधायक ने सब इंस्पेक्टर अवधेश सिंह के साथ बुरी तरह से मारपीट की और उनकी वर्दी तक को फाड़ डाली. जाहिद बेग और उनके समर्थकों ने अराजकता फैलाई. इन्हीं सब आरोपों को लेकर शुक्रवार को पुलिस ने सपा विधायक के खिलाफ तीसरी मुकदमा दर्ज किया है.

जाहिद बेग प्रयागराज के नैनी जेल ट्रांसफर

भदोही जिला जेल के जेल सूबेदार यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के विधायक बेग को शुक्रवार को प्रयागराज के नैनी जेल भेज दिया गया जबकि उनके बेटे जाईम बेग को वाराणसी के जिला जेल भेजा गया है. विधायक के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया था जबकि जाहिद बेग ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर किया था. जिला मजिस्ट्रेट विशाल सिंह के आदेश पर दोनों को अलग-अलग जेलों में भेज दिया गया.

विधायक जाहिद उस समय चर्चा में आए जब उनके घर पर काम करने वाली एक नाबालिग लड़की ने सुसाइड कर दिया. जाहिद बेग ने खुद इसकी सूचना पुलिस को दी थी. लड़की ने एक कमरे में खुद को बंद करके सुसाइड किया था. घटना के अगले दिन विधायक के घर से एक अन्य किशोरी को मुक्त कराया गया था. बताया जाता है की नाबालिग नौकरानी विधायक जाहिद बेग के घर रहकर बीते 8-9 साल से 24 घंटे घरेलू काम धाम किया करती थी.

विधायक पर लगे हैं कई गंभीर आरोप

विधायक और उनकी पत्नी पर नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने, श्रम कानून का उल्लंघन समेत कई गंभीर आरोप हैं. इस मामले में विधायक और उनकी पत्नी के साथ उनके बेटे की भी संलिप्तता पाई गई है. घटना को लेकर पिछले शुक्रवार को श्रम विभाग ने और शनिवार को पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया. श्रम विभाग का मामला इसलिए बना क्योंकि लड़की नाबालिग थी.

पुलिस ने विधायक और पत्नी के खिलाफ दर्ज किया था केस

शुरू में पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने में देरी की थी. इसके बाद आरोप लगे कि पुलिस प्रशासन जानबूझकर मामले में केस दर्ज करने और गिरफ्तारी में देरी कर रहा है. हालांकि, पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया. केस दर्ज होने के बाद विधायक फरार हो गए थे. बाद में पुलिस पर आरोप लगे कि उसने विधायक को उठा लिया है. हालांकि, गुरुवार को जब विधायक खुद सरेंडर करने के लिए कोर्ट पहुंचे तो सब हैरान रह गए थे.

Previous Post

BJP का मिशन महाराष्ट्र, चुनावी मैदान में कूदेंगे राज्य से बाहर के कई सियासी सूरमा… दिलाएंगे जीत?

Next Post

‘निबंध वाली सजा’… रॉन्ग साइड ड्राइविंग, लाइसेंस भी नहीं; थाने से मिली अक्षत को उड़ाने वाले SUV चालक को जमानत

Next Post
‘निबंध वाली सजा’… रॉन्ग साइड ड्राइविंग, लाइसेंस भी नहीं; थाने से मिली अक्षत को उड़ाने वाले SUV चालक को जमानत

‘निबंध वाली सजा’… रॉन्ग साइड ड्राइविंग, लाइसेंस भी नहीं; थाने से मिली अक्षत को उड़ाने वाले SUV चालक को जमानत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Contact Us For Advertising:

info@charchaaajki.in

Important Links

  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us

Follow Us

Recent News

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

June 13, 2025
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

June 13, 2025

© 2016 all rights Reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd.

No Result
View All Result
  • Home
  • राज्य
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
      • गाजियाबाद
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश-दुनिया
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • राशिफल
  • व्यापार
  • I-Card Registration

© 2016 all rights reserved with Charcha Aaj ki Media Pvt. Ltd .