चित्रकूट में 35 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
चित्रकूट के रैपुरा थाना अंतर्गत लोखरी गांव के रहने वाले धीरेंद्र शुक्ला उर्फ कुल्लू की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
हम आपको बता दें कि निहारिका देवी की शादी के 6 वर्ष हो चुके थे। तथा उनके 3 बच्चे भी हैं।
धीरेंद्र शुक्ला उर्फ कुल्लू निहारिका देवी को मारते पीटते थे तथा घर से पैसे मंगवाने के लिए और दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
कई बार निहारिका देवी ने अपने घर के परिजनों को इस विषय में बताया भी था। तो घरवालों ने कहा कि थोड़ा बहुत लड़ाई झगड़ा तो हर घर में होता है।
निहारिका देवी के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या तथा दहेज उत्पीड़न का आरोप।
उनका कथन है कि निहारिका देवी को मारकर फांसी में लटकाया गया है। धीरेंद्र शुक्ला उर्फ कुल्लू निहारिका देवी को मारता पीटता था। जिसकी सूचना उसने अपने भाई तथा घर के परिजनों को कई बार दी थी। और बताया भी था। निहारिका देवी के भाई तथा परिजनों का कथन है कि जब हम वहां पर पहुंचे तो निहारिका देवी को खटिया में लेट आए हुए थे। उसने फांसी नहीं लगाई है इन्होंने मार कर टांगा है। जैसा भी हो पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671




