*चित्रकूट में ट्रैक्टर तथा टैंकर की भिड़ंत से 24 वर्षीय युवक की हुई
थाना थरियांव अंतर्गत मिचकी गांव पोस्ट हसुआ जिला फतेहपुर के रहने वाले 24 वर्षीय गोविंद की मौत उस वक्त हो गई जब वह ट्रैक्टर में बैठकर डभौरा से प्रयागराज जा रहे थे। तभी बारगढ़ थाने के आगे ट्रैक्टर तथा टैंकर की आपस में जोरदार टक्कर हो गई जिस कारण 24 वर्षीय गोविंद की मौत हो गई।
हम आपको बता दें कि 24 वर्षीय गोविंद डभौरा में बिजली विभाग में काम करता था। जिसका सामान लोड करवा कर डभौरा से प्रयागराज जा रहा था।
तभी अचानक तेज रफ्तार टैंकर तथा ट्रैक्टर की भिड़ंत से गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई।
दोनों गाड़ियां पकड़ गई हैं।
गोविंद की मौत के बाद परिवार जनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
रिपोर्ट सूरज श्रीवास्तव
मो.9519249671



