चित्रकूट में तालाब के अंदर ट्रैक्टर के नीचे दबने से 68 वर्षीय वृद्ध की हुई मौत
चित्रकूट के पहाड़ी थाना अंतर्गत खरसेडा गांव के रहने वाले 68 वर्षीय द्वारिका प्रसाद कि तालाब के अंदर ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई।
हम आपको बता दें कि द्वारिका प्रसाद अपने खेत की बुवाई कराने के लिए ट्रैक्टर में बीज तथा खाद लादकर अपने खेत जा रहे थे।
रास्ते में तालाब था। और तालाब के ऊपर मेड से ही रास्ता थी।
ट्रैक्टर ड्राइवर की लापरवाही के कारण ट्रैक्टर तालाब में जा गिरा जिसके कारण ट्रैक्टर के नीचे दबने से तथा पानी का भराव होने के कारण द्वारिका प्रसाद की मौत हो गई जिसका पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मो.9519249671




