चित्रकूट प्रशासन को गुमराह कर स्कूल संचालक बनवा रहा व्यवसायिक भवन
विकास प्राधिकरण ने लगा रखी है निर्माण पर रोकप्रभावशाली स्कूल संचालक द्वारा शासन
को गुमराह करते हुए आवासीय भवन के स्थान पर का व्यवसायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। विकास प्राधिकरण द्वारा लगाई गई रोक के बावजूद निर्माणाधीन भवन में पर्दे लगा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
शहर के बलदाऊ गंज निवासी श्यामलाल व रामचंद्र ने उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में बताया की रेलवे स्टेशन के सामने की गली में संचालित सेठ मूलचंद विद्या मंदिर के संचालक अशोक गुप्ता द्वारा अपनी पत्नी प्रतिभा के नाम भवन बनवाया जा रहा है। यह भवन व्यवसायिक है किंतु इसका नक्शा आवास के रूप में पास कराया गया है। साथ ही मात्र दो मंजिला आवासीय भवन का नक्शा पास कराया गया है जबकि मौके पर चार मंजिला व्यवसायिक भवन बनाया जा रहा है। इस निर्माण को चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा रोका गया था। प्राधिकरण के सचिव के लिखित आदेश के बाद भी काम न बंद होने पर सचिव ने कर्वी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को पत्र भेजकर काम रुकवाया था ।कुछ दिन तक काम बंद रखने के बाद अब एक बार फिर निर्माणाधीन भवन में पर्दे लगा कर निर्माणाधीन भवन में पर्दे लगाकर काम शुरू कर दिया गया है। शिकायतकर्ता ने विभागीय अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए बताया कि स्टेशन रोड के अलावा नदी किनारे बनी दूध डेयरी में भी विकास प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने निर्माण को ध्वस्त कराने की मांग की है।



