“घोषणा पत्र
1* प्रत्येक वार्ड में गरीब परिवार की बालिकाओं के शादी के लिए कम से कम 11000 रुपए का अनुदान पालिका के द्वारा दिया जाएगा।
2* समस्त मंदिर और मस्जिदों में सौर ऊर्जा से प्रकाश के साथ साथ 24 घंटे लाइट की व्यवस्था कराने का प्रयास करूंगा।
3* राशन कार्ड को ऑनलाइन कराने एवं उससे संबंधित कार्यों की पूर्ण व्यवस्था नगर पालिका विभाग से निशुल्क कराई जाएगी।
4* कक्षा 10 से BA तक के 90% अंक पाने वाले भैया बहनों को नगर पालिका विभाग से छात्रवृत्ति की व्यवस्था के साथ उनको सम्मानित किया जाएगा।
5* पालिका अंतर्गत मंदिर एवं मस्जिदो में इंटरलॉकिंग से मैदान, पानी, लाइट व सफाई के साथ-साथ बैठने हेतु समुचित सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।
6* कच्ची छावनी और राजा घाट और नावघाट नदी में गोयनका घाट के तर्ज और घाट का निर्माण कराया जाएगा*।
7*नोटरी के मकानों को नगर पालिका से निशुल्क दर्ज कराए जाएंगे
8* सफाई कर्मियों के घरों से उनकी काबिलियत के आधार पर दो लोगों को नौकरी पालिका मे दी जाएगा।
8* प्रत्येक वार्ड में गरीब परिवार मैं बालिकाओं की शादी के लिए टाउन हॉल को फ्री दिया जाएगा।
9* ठेलिया और रिक्शा वालों को लाइसेंस पालिका द्वारा निशुल्क दिया जाएगा
10* कर्वी चित्रकूट फुटपाथ में काम कर रहे दुकानदारों को उन्हीं दुकानदार को पालिका द्वारा दुकान बनवाकर निशुल्क पगड़ी के दिया जाएगा
11* कर्वी चित्रकूट नगर की जनता को हाउस टैक्स में 50% की छूट व व्यापारियों को दुकानों में 50% की छूट दी जाएगी
12* कर्वी नगरपालिका अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक सौदाह घर की व्यवस्था की जाएगी
13* कचहरी और तहसील कंपाउंड में स्टांप वेंडर और सम्मानित एडवोकेट के लिए गर्मियों में ठंडे वातावरण व वाटर कूलर की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पे की जाएगी।
14* नगर पालिका के ठेके के कर्मचारियों को होली, दीपावली, ईद और अन्य त्यौहारो पर बोनस की व्यवस्था अलग से कराई जाएगी।
आने वाले समय मे नगर पालिका चित्रकूटधाम के अध्यक्ष पद हेतु
* बहुजन समाज पार्टी से संभावित प्रत्याशी अध्यक्ष पद हेतु
, सावित्री सुशील श्रीवास्तव
रिपोर्ट सूरज



